Khajauli News: किसानों को निर्धारित मूल्य पर मिले खाद, उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश

किसानों के हित में एक अहम बैठक में खाद विक्रेताओं को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. कालाबाजारी रोकने और स्टॉक सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

Khajauli News: प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी रोकने और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई.

निर्धारित मूल्य पर किसानों को मिले उर्वरक

बैठक में प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने प्रखंड मुख्यालय सहित सभी 14 पंचायतों के उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि धान की खेती के मौसम में किसानों को यूरिया, डीएपी, पोटाश सहित सभी उर्वरक सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएं. उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

स्टॉक और मूल्य सूची प्रदर्शित करने का निर्देश

बीडीओ चंदन कुमार ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर उपलब्ध उर्वरक का स्टॉक, बिक्री की मात्रा और मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को सही जानकारी मिल सके.

प्रखंड कृषि पदाधिकारी यास्मीन बानो ने कहा कि यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा कालाबाजारी करने या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग

जिला परिषद सदस्य दीपक कुमार सिंह ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से यूरिया खाद का अधिक स्टॉक उपलब्ध कराने का आग्रह किया. वहीं 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद पांडेय, खजौली विधायक प्रतिनिधि शंभुनाथ ठाकुर तथा बाबूबरही विधायक प्रतिनिधि राम कुमार सिंह ने भी कहा कि प्रखंड स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध रहने से किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

बैठक में कृषि समन्वयक विद्यासागर सिंह, जय प्रकाश यादव, जयनाथ ज्योति, राहुल कुमार, जगदीश शर्मा, आंचल सिंह, साध्वी ठाकुर, शुभेंद्र शेखर सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, अंशु सहित विभिन्न खाद-बीज विक्रेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बेनीपट्टी में निगरानी समिति की बैठक, नए एलपीजी कनेक्शन और राशन कार्ड पर हुई चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amod prasad sri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >