Madhubani News : पूर्व विधायक को भाकपा के राज्य सचिव चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

पटना में संपन्न हुए भाकपा के 25 वां राज्य सम्मेलन में तीसरी बार पूर्व विधायक राम नरेश पांडेय को राज्य सचिव चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है.

बेनीपट्टी. पटना में संपन्न हुए भाकपा के 25 वां राज्य सम्मेलन में तीसरी बार पूर्व विधायक राम नरेश पांडेय को राज्य सचिव चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. पूर्व विधायक को राज्य सचिव निर्वाचित होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी के जिला सचिव मिथिलेश झा, राज्य परिषद् सदस्य मनोज मिश्र, बेनीपट्टी अंचल मंत्री आनंद कुमार झा, राकेश कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार पाण्डेय, संतोष झा, तिरपित पासवान, आशेश्वर यादव, महेश यादव, बिलटू महतो, सरोज झा, राहुल झा, बद्री नारायण झा, संतोष पूर्वे, मो. गुफरान, आनन्द ठाकुर, सियालाल पासवान, जयनारायण मंडल, प्रकाश झा, दीपक पासवान, बालकृष्ण मंडल, अजय वर्मा, विनयचंद झा, सुचिन्द्र राय व मंटू झा सहित अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी के जन आंदोलन एवं जन सरोकार के मुद्दों के लिए भाकपा के संघर्ष की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >