झंझारपुर एसडीएम कुमार गौरव का तबादला, अब बने दरभंगा सदर के एसडीएम

झंझारपुर के एसडीएम कुमार गौरव का तबादला कर दिया गया है, उन्हें अब दरभंगा सदर का एसडीएम बनाया गया है. करीब 3 साल 3 महीने तक झंझारपुर में सेवा देने के बाद, उन्होंने कई जनहित कार्यों का संचालन किया.

Madhubani News: झंझारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) कुमार गौरव का तबादला कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें अब दरभंगा सदर का एसडीएम बनाया गया है. यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में एनएच-27 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

तीन वर्ष से अधिक समय तक संभाली जिम्मेदारी

कुमार गौरव ने झंझारपुर में लगभग 3 वर्ष 3 माह तक एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दीं. इस दौरान उन्होंने राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कई जनहित कार्यों का किया संचालन

उनके कार्यकाल में अनुमंडल में अतिक्रमण हटाओ अभियान, भूमि विवादों के निपटारे और बाढ़ राहत कार्यों का संचालन प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा. इसके अलावा नदियों के कटाव, सड़क निर्माण और पंचायत चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई.

त्वरित कार्यशैली के लिए रहे चर्चित

अधिकारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार कुमार गौरव फाइलों के त्वरित निष्पादन और आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए जाने जाते थे. उनके स्थानांतरण के बाद लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >