झंझारपुर एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

झंझारपुर, मधुबनी में NH-27 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश कर रही है।

झंझारपुर (मधुबनी) से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले के झंझारपुर स्थित एनएच-27 पर कन्हौली के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, गड्ढे के पानी में गिरी बाइक

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल का अस्पताल में इलाज जारी

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

मोबाइल कॉल से मिली प्रारंभिक पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से मिले मोबाइल पर आए एक कॉल के आधार पर प्रारंभिक जानकारी मिली कि वह निर्मली क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस परिजनों से संपर्क कर मृतक की पहचान की औपचारिक पुष्टि करने में जुटी है.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ट्रक जब्त, चालक की तलाश

हादसे के बाद एनएच-27 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराया.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >