NEET UG 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. झंझारपुर के प्रतिभाशाली छात्र केशव कुमार ने परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने 720 अंकों की परीक्षा में 564 अंक प्राप्त किए हैं. उनकी सफलता से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
Jhanjharpur News: NEET UG 2026 में हासिल की शानदार रैंक
केशव कुमार ने ऑल इंडिया पर्सेंटाइल 98.6296781 प्राप्त किया है. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 27379 मिली है. वहीं ओबीसी-एनसीएल केंद्रीय सूची में उनकी कैटेगरी रैंक 13172 रही है. इस उपलब्धि ने उन्हें मेडिकल शिक्षा की दिशा में मजबूत स्थान दिलाया है.
तीनों विषयों में किया बेहतरीन प्रदर्शन
केशव ने भौतिकी में 98.9045425 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान में 98.8772411 पर्सेंटाइल और जीव विज्ञान में 92.0453824 पर्सेंटाइल प्राप्त किया. तीनों विषयों में उनके संतुलित प्रदर्शन ने उन्हें सफलता दिलाई.
परिजनों और शिक्षकों ने दी बधाई
केशव कुमार, अनिल कुमार ठाकुर और मुन्नी देवी के पुत्र हैं. परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. शिक्षकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. लोगों ने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.
