प्रसूता गुड़िया देवी की मौत के दो दिन बाद भी FIR नहीं, झंझारपुर में निजी अस्पताल मामले पर उठे सवाल

झंझारपुर में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है. ऑपरेशन के बाद गुड़िया देवी की मौत हो गई, लेकिन घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है. प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

Jhanjharpur Hospital Death: मोहना चौक स्थित कथित एपेक्स हॉस्पिटल में प्रसूता गुड़िया देवी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. वहीं, परिजनों की ओर से भी अब तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. घटना के दिन एसडीएम टोनी कुमारी और एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा खुद देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहीं और कार्रवाई का आश्वासन देकर एनएच-27 पर लगा जाम हटवाया था. इसके बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

बता दें कि गुरुवार शाम ऑपरेशन के बाद 25 वर्षीय गुड़िया देवी की मौत हो गई थी. परिजनों के अनुसार, उन्हें 20 हजार रुपये एडवांस देकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि 40 हजार रुपये की मांग की गई थी. नवजात सुरक्षित है, लेकिन अस्पताल से निकलने के बाद रास्ते में ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया था.

प्रसूता की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया था एनएच-27 जाम

गुड़िया देवी की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने शव के साथ कथित निजी अस्पताल को घेर लिया और एनएच-27 को जाम कर दिया था. घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम टोनी कुमारी और एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहीं. अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया था.

हालांकि, घटना के दो दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आवेदन मिलने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

मामले में झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने का इंतजार है.

यह भी पढ़ें

मधुबनी सदर अस्पताल के ICU में AC और पानी रिसाव मामले पर DM ने लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >