Madhubani News : लखनौर में जीविका दीदियों को मिला 10 हजार

प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सभी जीविका दीदियों को 10 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से दी गयी.

लखनौर. प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सभी जीविका दीदियों को 10 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से दी गयी. अध्यक्षता बीडीओ राजेश्वर राम ने की. जिसमें जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार, प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं सात सौ से अधिक जीविका दीदी उपस्थित रहीं. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया. मुख्यमंत्री द्वारा हर जीविका दीदी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 हजार की सहायता दी जा रही है. दीदी को आगे चलकर 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी. प्रधानमंत्री ने सभी जीविका दीदियों को “लखपति दीदी ” बनने का आह्वान किया. बताया गया कि देशभर में 3 करोड़ जीविका दीदी को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >