Madhubani News : जानकी मैथिली पुस्तक केंद्र ने मनाया स्थापना दिवस, रिलीज किए गये छठ गीत

जानकी पुस्तक केंद्र ने अपना 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर जानकी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दो मैथिली छठ गीतों को कल्पना सिंह ने शहर के गणमान्य लोगों के बीच रिलीज किया.

मधुबनी. जानकी पुस्तक केंद्र ने अपना 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर जानकी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दो मैथिली छठ गीतों को कल्पना सिंह ने शहर के गणमान्य लोगों के बीच रिलीज किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कल्पना सिंह ने कहा कि जानकी फिल्म्स की ओर से मिथिला की संस्कृति के विकास के साथ मैथिली भाषा में दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन की सामग्री भी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाती है. उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में जानकी फिल्म्स ने कई ऐतिहासिक काम किए हैं, जो मनोरंजन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. इस अवसर पर जानकी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के सुनील कुमार झा ने कहा कि आज से दस वर्ष पूर्व धनतेरस के दिन मधुबनी के गौशाला चौक पर जानकी मैथिली पुस्तक केंद्र की नींव रखी गयी थी. कुछ ही दिनों में यह केंद्र शहर के बुद्धिजीवियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया. आज यह केंद्र सिर्फ एक पुस्तक केंद्र नहीं है बल्कि एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में न सिर्फ मधुबनी जिले में बल्कि संपूर्ण मिथिला में ख्याति पा चुका है. इस पुस्तक केंद्र की ओर से मैथिली साहित्य और संस्कृति के विकास के लिए कई उल्लेखनीय किया है. श्रीझा ने कहा कि मैथिली साहित्य और संस्कृति के विकास के लिए इस पुस्तक केंद्र की ओर से आगे भी उल्लेखनीय कार्य किये जाते रहेंगे. कार्यक्रम में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों ने जानकी मैथिली पुस्तक केंद्र के 10वें स्थापना दिवस पर बधाई दी. कहा कि जानकी पुस्तक केंद्र ने दस वर्षों के दौरान जो कार्य किए हैं, वह महत्वपूर्ण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >