फुलपरास. थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी ने भाग लिया. थानाध्यक्ष ने सभी लोगों को बताया कि पूजा व जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है. कहा कि पूजा पंडाल में अग्निशामक व्यवस्था करवाने, सीसीटीवी लगाने सहित कई अन्य सुविधा के लिए दिशा निर्देश दिए. बैठक में प्रमुख राम पुकार यादव, लोजपा आर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, भाजपा जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार सिंह यादव, मुखिया सुरेंद्र यादव, मनोज राम, मो. उमर खान, पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह, अशोक कुमार मंडल, रामविलास मंडल, संजय मंडल, अशोक कापर, रमण कुमार यादव, कैलू मंडल, गंगा प्रसाद यादव, रामविलास साह ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
