मधुबनी में इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान का रथ

मधुबनी में इस्कॉन की ओर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा निकाली गई. हजारों श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन और जय जगन्नाथ के उद्घोष से झूम उठे. पूरे शहर में भक्तिमय माहौल छा गया, जहां श्रद्धालुओं ने उत्साह से रथ खींचा और नगर भ्रमण किया.

Madhubani News: इस्कॉन मधुबनी की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा निकाली गई. टाउन क्लब फील्ड स्थित इस्कॉन केंद्र से शुरू हुई रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया.

Jagannath Rath Yatra News: शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रथयात्रा

रथयात्रा इस्कॉन केंद्र से थाना मोड़, बाटा चौक, शंकर चौक, बड़ा बाजार, चभच्चा चौक और रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा और यात्रा मार्ग में भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया.

विशेष पूजा और छप्पन भोग के बाद शुरू हुई यात्रा

राम बलराम प्रभु ने बताया कि रथयात्रा से पूर्व प्रातः मंगल दर्शन, विशेष पूजा, महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर, रथ और यात्रा मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. डॉ. अनीता झा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई.

श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

रथयात्रा के समापन के बाद संध्या आरती आयोजित की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में अर्चिता राधिका, राम बलराम प्रभु, आनंद हरि प्रभु, अश्वनी प्रभु, महेश प्रभु, रितेश प्रभु, अशोक प्रभु, अमित प्रभु, प्रेमदा सीता, सीता प्रिया, पिंकी, संगीता पांडेय, रूणा माता, पूजा, स्वीटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: एसएसबी ने टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nagendra nath jha

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >