Madhubani News : कालातीत बीमा को चालू करने पर सूद में मिल रही छूट

भारतीय जीवन बीमा निगम कालातीत हो चुके पॉलिसी को फिर से शुरू करने का मौका दे रहा है.

मधुबनी. भारतीय जीवन बीमा निगम कालातीत हो चुके पॉलिसी को फिर से शुरू करने का मौका दे रहा है. निगम के कालातीत हो चुकी पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है. कालातीत बीमा को 1 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक चालू करने पर बीमा धारक को विशेष छूट दी जा रही है. शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, पांच साल या उससे कम समय से बंद पॉलिसी के लिए एक विशेष पुनर्चलन अभियान शुरू किया गया है. सेटेलाइट शाखा के शाखा प्रबंधक तरुण ने कहा कि सभी नॉन-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान पर विलंब शुल्क में छूट दी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार 1 लाख रुपये तक के सूद पर 30 फीसदी या अधिकतम तीन हजार रुपये की छूट मिलेगी. 1 लाख से 3 लाख तक 30 फीसदी या अधिकतम 4 रुपये तीन लाख से अधिक सूद पर पांच हजार तक की छूट मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >