Madhubani News : लोहना में विकसित किए जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम आनंद शर्मा ने झंझारपुर अंचल के लोहना पंचायत स्थित कुल 252.23 एकड़ रैयती भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर स्थल का निरीक्षण किया.

झंझारपुर. डीएम आनंद शर्मा ने झंझारपुर अंचल के लोहना पंचायत स्थित कुल 252.23 एकड़ रैयती भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित पदाधिकारियों को भू-अर्जन की प्रक्रिया में और गति लाने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलेगा. उद्योग मंत्री नीतिश मिश्रा के द्वारा रोजी रोजगार से जोड़ने के लिए किये गये कार्ययोजना का स्वरूप देने के उद्देश्य से इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर अनुमानित व्यय 103.47 करोड़ निर्धारित किया है. परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया फिलहाल प्रगति पर है, जिसके पश्चात आवश्यक अधोसंरचना निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे. डीएम संबंधित विभागों को भूमि चिन्हांकन, अभिलेख अद्यतन, एवं मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह परियोजना मधुबनी जिले के लिए आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी.जिलाधिकारी ने कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र के अस्तित्व में आने के बाद मधुबनी जिले में कई लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा. इससे जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और उन्हें रोजगार के लिए अन्यत्र पलायन नहीं करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >