Madhubani News : वृद्धजन, विधवा व दिव्यांगजनों में राशि की बढ़ोतरी से उनके जीवन में आयेगा सकारात्मक बदलाव

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में 1247.34 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया.

मधुबनी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में 1247.34 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया. इस अवसर पर समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा सहित वरीय अधिकारियों एवं काफी संख्या में लाभुकों ने भाग लिया. जिलाधिकारी ने कार्यक्रम सर्वप्रथम मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया. जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने उपस्थित लाभुकों से वार्ता कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फीड बैक भी ली. साथ ही पेंशन योजना की बढ़ाई गई राशि से उनके जीवन में आये बदलाव को भी जाना. डीएम ने लाभुकों के बीच सरकार की योजनाओं का पंपलेट भी वितरण किया. कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी 6 प्रकार के कुल 1 करोड़ 12 लाख से अधिक पेशनधारियों के खाता में जुलाई माह की बढ़ी हुई पेंशन की राशि कुल -1 हजार 2 सौ 47 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया है. यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर, नगर निगम/नगर निकाय तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर लाइव वेब कास्टिंग के माध्यम से किया गया. उन्होंने कहा कि मधुबनी जिले मे सर्वाधिक 62 करोड़ 31 लाख 85 हजार 8 सौ रुपये सामाजिक सुरक्षा पेशनधारियों के बैंक खाते में भुगतान हुआ. जिले में दिये जा रहे सभी 6 प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों की कुल संख्या 5 लाख 59 हजार 40 है, जो पूरे बिहार राज्य में सर्वाधिक है. बिहार राज्य निःशक्ता पेंशन योजना के 30 हजार 6 सौ 28 पेंशन धारकों को कुल 3 करोड़ 38 लाख 80 हजार 2 सौ रुपये का भुगतान किया गया है. इंदिरा गांधी निःशक्ता पेंशन योजना अंतर्गत कुल-8 हजार 1 सौ 11 पेंशन धारकों को 89 लाख 30 हजार 7 सौ रुपये राशि का भुगतान किया गया है. इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत कुल 2 लाख 19 हजार 2 सौ 35 पेंशन धारकों को 24 करोड़ 12 लाख 7 हजार 9 सौ रुपये राशि का भुगतान किया गया है. इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना अंतर्गत कुल-37 हजार 3 सौ 5 पेंशन धारकों को 4 करोड़ 11 लाख 81 हजार 7 सौ रुपये का भुगतान किया गया है. लक्ष्मीबाइ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत कुल-18 हजार 9 सौ 15 पेंशन धारकों को 2 करोड़ 10 लाख 66 हजार 7 सौ रुपये राशि का भुगतान किया गया है. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत कुल-2 लाख 44 हजार 8 सौ 46 पेंशन धारकों को 27 करोड़ 69 लाख 18 हजार 6 सौ रुपये का भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजनों में राशि की बढ़ोतरी से उनके जीवन में सकारात्मक परिर्वतन आयेगा. कार्यक्रम में डीडीसी सुमन प्रसाद साह, डीपीआरओ परिमल कुमार, डीआरडीए के निर्देशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निर्देशक आशीष प्रकाश अमन, आइसीडीएस के डीपीओ, एसडीसी निशांत नसीम सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >