Madhubani News : ललित नारायण जनता कॉलेज में प्रथम उद्यमिता विकास केंद्र का किया उद्घाटन

ललित नारायण जनता कॉलेज परिसर में उद्योग विभाग द्वारा राज्य के प्रथम उद्यमिता विकास केंद्र का शुभारंभ उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने की.

झंझारपुर. ललित नारायण जनता कॉलेज परिसर में उद्योग विभाग द्वारा राज्य के प्रथम उद्यमिता विकास केंद्र का शुभारंभ उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने की. मौके पर कहा कि यह केंद्र राज्य के 101 अनुमंडलों में स्थापित किए जा रहे केंद्रों में पहला है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर अनुमंडल में उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित कर युवाओं को उद्योग और स्वरोजगार की दिशा में प्रशिक्षित एवं मार्गदर्शित किया जाए. इन केंद्रों के माध्यम से न केवल युवाओं को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलेगी. बल्कि एमएसएमइ इकाइयों को भी हैंडहोल्डिंग और परामर्श सेवा उपलब्ध होंगी. कहा कि इन केंद्रों के जरिए क्षेत्र के बेरोजगार युवा-युवतियों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा. मिथिलांचल सहित पूरे बिहार में रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता की नयी संभावना पैदा होंगी. कार्यक्रम का संचालन उद्योग विभाग के सहायक निदेशक प्रशांत कुमार ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रो. नारायण झा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह, शिक्षक डॉ. दीपक कुमार झा, डॉ. आर के ठाकुर, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. विवेक कुमार, प्रो. विकास कुमार, अरुण कुमार मिश्र, त्रिपुरारी झा सहित कई लोग उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रमेश शर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >