लखनौर. प्रखंड की लौफा पंचायत स्थित भगवान चित्रगुप्त महाराज मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति का शुक्रवार को भक्तिभाव से विसर्जन किया गया. विसर्जन कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर समिति के सचिव अशोक कुमार में किया. विसर्जन से पूर्व भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा को गाजे-बाजे और जयघोष के साथ गांव की मुख्य सड़क एवं लौफा बाजार में भव्य शोभायात्रा के रूप में निकाली गयी. शोभायात्रा के दौरान गांव के नवयुवक और बच्चे भगवान के समक्ष नृत्य कर रहे थे. मंदिर प्रांगण में विसर्जन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन आयोजित किया गया. कन्या भोजन कराया गया. अवसर पर राजेद्र लाल दास ‘नवल’ (अध्यक्ष), कमलापति कुमार दास ‘गॉड’ (उपाध्यक्ष), अशोक कुमार दास (सचिव), प्रमोद कुमार (संयुक्त सचिव), सुनील कुमार दास (कोषाध्यक्ष), देव नारायण दास, विमलकांत दास ‘श्यामजी’ (अंकेक्षक), नवनीत दास, शुभम दास, मनीष कुमार दास, रेवती रमण सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
