बाबूबरही. प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न गांवों में कायस्थों के आराध्य चित्रगुप्त महाराज की पूजा हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. कायस्थ समाज के लोगों ने पूजा के बाद तालाब, नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया. मौके पर भारी संख्या में क्षेत्र के महिला-परुष सहित अन्य लोग मौजूद थे. बताया गया कि कई पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कई जगहों पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
