Madhubani News : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन का लगाया टीका

सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय परसौनी उत्तरी परिसर में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया गया.

बिस्फी. सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय परसौनी उत्तरी परिसर में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया गया. यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए जरूरी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस विद्यालय का चयन किया गया. चिकित्सकों ने एचबीपी का टीका सभी नवमी से 14 वर्ष तक के बच्चों को लगाया गया. चिकित्सकों ने बताया कि जैसे-जैसे प्रखंड को वैक्सीन की आपूर्ति होगी. कैंप के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा. सीएचसी प्रभारी डॉ. अब्दुल बासित ने बताया कि यह टीका सभी बच्चों के लिए अमृत के समान है. जिस कारण सभी बच्चों को यह टीका लेना अनिवार्य है. सरकार का लक्ष्य यह है कि पोलियो की तरह सर्वाइकल कैंसर से भी देश सुरक्षित रहे. कार्यक्रम में टीका कर्मी के साथ कई चिकित्सक एवं डाटा ऑपरेटर एवं शिक्षक सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >