Madhubani News : निर्माणाधीन एनएच में बाधा बन रहे मकान को जेसीबी से तोड़कर किया अतिक्रमणमुक्त

प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन एनएच में बाधा बन रहे मकान को डीएम के आदेश पर जेसीबी से तोड़कर अतिक्रमण खाली कराया गया.

बेनीपट्टी. प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन एनएच में बाधा बन रहे मकान को डीएम के आदेश पर जेसीबी से तोड़कर अतिक्रमण खाली कराया गया. सीओ अभिषेक आनंद की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया. बताया जा रहा है कि संबंधित गृहस्वामी को जमीन का मुआवजा दिने के बाद भी वह मकान तोड़कर खाली नही कर रहा था. फलस्वरूप बुलडोजर से मकान को जमींदोज किया गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था. इस दौरान जेसीबी लेकर बेनीपट्टी ब्लॉक रोड के किनारे चंदन और कुंदन झा के गोदाम व एक कमरे के साथ शौचालय को तोड़ा गया. भ वन को जमींदोज करने के बाद सीओ रमेश राम के घर पहुंचे. जहां कड़ाके की ठंड को देखते हुए गृहस्वामी एक माह का मोहलत देने की विनती की. जिसे सीओ ने डीएम का स्पष्ट आदेश का हवाला देते हुए हर हाल में अतिक्रमण खाली कराने की बात कही है. काफी देर बाद गृहस्वामी घर के अंदर से सामान निकाल कर बाहर किया. जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई. गौरतलब हो कि बीते माह में डीएम आनंद शर्मा ने भारतमाला परियोजना के निर्माणाधीन सड़क की समीक्षा की थी. इस दौरान डीएम ने अतिक्रमण को खाली कराने का निर्देश सीओ को दिया था. पिछले दो दिनों तक गृहस्वामियों को लगातार सूचना दी गई थी. बावजूद खाली नहीं किया गया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण खाली कराया गया. इस दौरान एनएचएआइ के अधिकारी व बेनीपट्टी थाना के एसआइ संतोष कुमार के अलावे काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >