एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को कुचला,एक की मौत,दूसरा गंभीर

सकरी थाना क्षेत्र में NH-27 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है.

Sakri Highway Accident: थाना क्षेत्र में सोमवार को एनएच-27 पर तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.यह भीषण हादसा भरारी टोल प्लाजा से पश्चिम दिशा में स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित कार बाइक सवारों को कुचलते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जाकर पलट गई.

शादी समारोह से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा 

मृतक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के सीमा गांव निवासी स्वर्गीय मो.जाकिर के 40 वर्षीय पुत्र मो.रहमतुल्लाह के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान उसी गांव के मो.लाल के पुत्र मो.आरिफ के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार,मो.रहमतुल्लाह अपने साथी आरिफ के साथ सकरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वहां से देर रात बाइक पर सवार होकर दोनों अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक कार छोड़कर फरार हो गया.

कोलकाता लौटने वाले थे रहमतुल्लाह,परिजनों में कोहराम 

हादसे की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है. परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि रहमतुल्लाह अपनी पत्नी गुलनाज बेगम,तीन बेटियों और एक बेटे के साथ कोलकाता में रहते थे. वे एक-दो दिनों में कोलकाता लौटने वाले थे,लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया. मंगलवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.घायल आरिफ का इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raman kumar mishra

22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. पॉजीटिव स्टोरी, चुनाव, बाढ़ और क्राइम सहित हर विधा की खबर लेखनी में निपुण हैं. जमीनी मुद्दों पर अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत उनकी "वर्दीबास रेल खंड" एवं "गढ़गांव का दर्द" जैसी गंभीर सीरीज कई दिनों तक प्रमुखता से प्रकाशित हो चुकी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >