Madhubani News: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को जिला पार्टी कार्यालय में पार्टी का 11वां स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष विमला कुमारी ने केक काटकर किया.
संगठन विस्तार और गरीब चौपाल अभियान पर चर्चा
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने तथा गांव-गांव गरीब चौपाल अभियान चलाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी गरीबों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत है.
जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प
बैठक में आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया. नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया.
संस्थापकों के योगदान को किया याद
कार्यक्रम में हरेंद्र कुमार सादा, सुनील शाह, दुर्गानंद सादा, प्रमोद कुमार यादव, मिश्रीलाल यादव और नरेश सादा सहित अन्य नेताओं ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. अंत में पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं के योगदान को याद करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया.
