हिंदी दिवस पर शिक्षकों ने दिया भाषा के अधिकाधिक प्रयोग का संदेश, कॉलेज में हुआ विशेष आयोजन

मधुबनी के मिल्लत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राचार्य डॉ. एनआर रवि ने हिंदी को ज्ञान, संचार और संस्कृति की महत्वपूर्ण भाषा बताते हुए इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया. कार्यक्रम में शिक्षकों ने भाषा-कौशल को प्रभावी शिक्षण के लिए आवश्यक बताया.

मधुबनी: मिल्लत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एनआर रवि ने की. उन्होंने हिंदी को ज्ञान, संचार एवं संस्कृति की महत्वपूर्ण भाषा बताते हुए इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया.

भाषा-कौशल को बताया प्रभावी शिक्षक की जरूरत

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमंत कुमार झा ने किया. उन्होंने कहा कि एक प्रभावी शिक्षक के लिए भाषा-कौशल अत्यंत आवश्यक है. सरल, सहज एवं प्रभावशाली भाषा के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों तक ज्ञान को बेहतर ढंग से पहुंचा सकता है.

उन्होंने शिक्षण कार्य में भाषा की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को विषय समझाने के लिए शिक्षक का भाषा पर प्रभावी पकड़ होना जरूरी है.

कार्यक्रम में शिक्षक रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. पीएन प्रभाकर, डॉ. शहाबुद्दीन, डॉ. मिहिर कुमार पाठक, उदय कांत मिश्रा, अकरम हुसैन, अरुण कुमार ठाकुर, रवि नारायण, इरफान आजम, डॉ. अजमल सुल्तान एवं सुरेश राम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में शुरू हुई 10 किलो के नब्या HP Gas सिलेंडर की सुविधा, छोटे परिवारों और किरायेदारों को होगी बड़ी सहूलियत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >