Madhubani News : मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, बदली शहर की सूरत

पिछले शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश मंगलवार को भी जारी रही.

मधुबनी.

पिछले शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश मंगलवार को भी जारी रही. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. बारिश के कारण सदर अस्पताल, तिलक चौक, न्यायालय परिसर, आफिसर कालोनी, बीएन झा कालोनी, भूप नारायण सिंह कालोनी सहित मुख्यालय के रिहायशी एवं मुख्य सड़कें पानी पानी हो गया. सदर अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग, ब्लड बैंक एवं आइ ओपीडी में जलजमाव के कारण स्वास्थ्य कर्मी सहित मरीज व परिजन हलकान हैं. बारिश का असर यह रहा कि सामान्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी में मरीजों की संख्या भी काफी कम रहा.

बारिश के कारण मुख्यालय के मुख्य सड़क सहित गली मोहल्लों के अलावा आवासीय कालोनी में भी जलजमाव रहा. इस दौरान ग्रामीण कृषि सेवा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय एवं भारत मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान 17-21 सितंबर तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अवधि में आकाश में मध्य बादल छाये रह सकते हैं. उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटे घंटों के दौरान तराई व मैदानी जिलों में अधिकांश स्थानों पर अच्छी वर्षा की संभावना है. इस दौरान अनेक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. इसके बाद अनुमानित अवधि में रुक-रुक कर हल्की वर्षा होने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर वर्षा के दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री एवं न्यूनतम 26 से 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.3 एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. मूसलाधार बारिश के कारण जलधारी चौक के समीप नाला उच्चीकरण व तालाब के बाउंड्रीवाल के कारण बारिश का पानी नाला में जाने के बजाय सड़क पर फैल गया, हालांकि किसानों के लिए यह बारिश सुकून भरा है. धान व रबी फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित होगा.

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मूसलाधार बारिश के कारण शहर के रिहायशी इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया. इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जेपी कॉलोनी निवासी अवकाश प्राप्त जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण कंठ, अमन कुमार सहित अन्य निवासियों ने बताया कि सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के कारण कीचड़ में पैदल चलने वाले और वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को होती है. उन्होंने प्रशासन से सड़क का अभिलंब निर्माण एवं बेहतर जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की. ताकि जलजमाव जैसी समस्याओं से लोगों को निजात मिल सके.

अस्पताल परिसर में जलजमाव

बारिश से सदर अस्पताल रोड सहित सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष से ब्लड बैंक से होते हुए आई ओपीडी जाने वाली सड़क पर जल जमाव होने के कारण मरीजों एवं परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं बारिश के कारण यक्षमा कार्यालय, जिला दवा भंडार, आइ ओपीडी एवं ए में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. जलजमाव से निजात के लिए ना तो अस्पताल प्रबंधन और ना ही जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्य किया जा रहा है. यदि बारिश का यही आलम रहा तो आने बाले दिनों में और परेशानी होगी.

क्या कहते हैं अधिकारी

सीएस डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या हुई है. अस्पताल में ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण शीघ्र किया किया जाएगा. ताकि बारिश के बाद भी जलजमाव की समस्या से स्वास्थ्य कर्मियों सहित मरीजों को भी निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >