इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 52 किलो गांजा बरामद, एसएसबी को देखते ही नदी में कूदे तस्कर

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने रूटीन गश्त के दौरान 52 किलो गांजा बरामद किया है. सिर पर काले कपड़े से सामान ढककर ला रहे दो तस्करों को जब एसएसबी ने रोकने का प्रयास किया, तो वे नदी में कूदकर नेपाल की ओर भाग गए.

मधुबनी: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पिपरौन कैंप अंतर्गत बीओपी दिघियाटोल के जवानों ने रूटीन चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करते हुए 52 किलो गांजा बरामद किया. हालांकि कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध तस्कर गांजा छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे.

काले कपड़े से सिर ढककर ला रहे थे संदिग्ध सामान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवान सीमा क्षेत्र में गश्ती पर थे. इसी क्रम में सीमा से करीब 70 मीटर भारत की ओर बेला गांव के निकट एसएसबी चेक पोस्ट पार्टी ने दो व्यक्तियों को सिर पर काले कपड़े से ढककर संदिग्ध सामान लेकर आते हुए देखा.

एसएसबी टीम ने दोनों व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया. लेकिन जवानों को देखते ही दोनों व्यक्ति सीमा से सटी नदी में कूदकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे.

सामान की जांच में मिला 52 किलो गांजा

दोनों संदिग्धों के भागने के बाद एसएसबी जवानों ने मौके पर छोड़े गये संदिग्ध सामान की जांच की. जांच के दौरान उसमें 52 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. एसएसबी ने गांजा जब्त कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एसएसबी के प्रतिवेदन पर अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

SNCU में एक साल में 1250 नवजात भर्ती, 1099 का सफल इलाज, जानें सदर अस्पताल की व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay raut

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >