Madhubani News : हनुमान प्रसाद राउत बने राजद के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

राष्ट्रीय जनता दल ने समाजवादी नेता जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राऊत को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया है.

मधुबनी. राष्ट्रीय जनता दल ने समाजवादी नेता जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राऊत को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया है. यह जानकारी मंगलवार को राजद पार्टी कार्यालय पटना से दूरभाष पर दी. आगामी 5 जुलाई की बैठक में हनुमान प्रसाद राउत को भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मनोनीत किये जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि इस से पार्टी को जहां मजबूती मिलेगी वहीँ बनिया समाज को राजद पर विश्वास और भरोसा बढ़ेगा. बधाई देने वाले में मनोज पूर्वे, कमलेश कारक, संतोष सम्राट, राज देब दास, प्रदीप सिंह पप्पू, घूरन मंडल, उमेश कुमार, मदन राऊत, हरि भूषण राऊत ने हर्ष व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >