Madhubani News : सामान्य प्रेक्षक ने राजनगर विधान सभा के दर्जनों बूथ का किया निरीक्षण

राजनगर (अजा) के सामान्य प्रेक्षक रमेश वर्मा ने अंधराठाढ़ी प्रखंड के क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

झंझारपुर. राजनगर (अजा) के सामान्य प्रेक्षक रमेश वर्मा ने अंधराठाढ़ी प्रखंड के क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वह मतदान केंद्र संख्या 278, 279, 280, 282, 283, 290, 291, 294, 326, 327 पर उपस्थित सेक्टर पदाधिकारी, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकों से मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. मतदान केंद्र संख्या 326 एवं 327 के निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वार पर बने रैंप को ठीक कराने एवं रैंप के बगल में रेलिंग लगाने का निर्देश दिया. साथ ही फील्ड में यत्र तत्र रखे गए मिट्टी इत्यादि को समतल करने का भी निर्देश दिया. पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया. साथ ही विद्यालय के बाहर सडक किनारे मतदान के दिन बैरिकेट कराने को कहा. मतदान केंद्र संख्या 282 पर उपलब्ध सुविधाओं को देख प्रेक्षक संतुष्ट हुए. मतदान केंद्र संख्या 278, 279 एवं 280 पर उपलब्ध सुविधाओं को देखकर नाराजगी व्यक्त की. रैप दो दिनों के अंदर ठीक करा लेने को कहा. इसके अलावा एक ही भवन में सामान्य मतदान केंद्र संख्या 285, 286, 287, 288 एवं 289 का निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >