बाइक की ठोकर से चालक समेत चार जख्मी

थाना क्षेत्र के भलुआही में बाइक हादसे में चार लोग जख्मी हो गये.

बासोपट्टी. थाना क्षेत्र के भलुआही में बाइक हादसे में चार लोग जख्मी हो गये. बताया जा रहा है कि बीती रात बाइक की ठोकर से तीन लोगों को काफी चोटें लगी. इस घटना में बाइक चालक भी जख्मी हो गया. लोगों की मदद से जख्मी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. जख्मी व्यक्ति की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी दिलीप ठाकुर, सुफल राय व सुमित्रा देवी के रूप में की गयी है. वहीं बाइक चालक कलना गांव निवासी चंदन सदा है. ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में बाइक चालक समेत तीन ग्रामीण भी गंभीर रूप से जख्मी हुए. हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >