Madhubani : शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए निकाला फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औंसी पुलिस प्रशासन ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला.

बिस्फी . विधानसभा चुनाव के लिए प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औंसी पुलिस प्रशासन ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस और सशस्त्र बलों ने आम जनता में सुरक्षा का भरोसा दिलाया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व बेनीपट्टी पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा ने किया. औंसी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार भगत, पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार, औंसी अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस व सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे. सुरक्षा बलों ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया. लोगों को यह भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा. पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव तक सभी थाना क्षेत्रों में सतत जांच अभियान और रात्रि गश्त जारी रहेगी. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. ताकि किसी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावी अवधि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. औंसी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार भगत ने लोगों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र में कानून का शासन और जनता की सुरक्षा ” सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Digvijay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >