Madhubani News : फ्लैग मार्च कर भयमुक्त चुनाव का दिया संदेश

विधान सभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

बाबूबरही. विधान सभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. बता दें कि बाबूबरही विधानसभा में मतदान के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है. इसे लेकर मंगलवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर भयमुक्त चुनाव का संदेश दिया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस के संग चुनाव को लेकर आए पुलिस जवानों ने बाबूबरही, पिपराघाट, लालापट्टी, मिर्जावा, भटगामा, नवटोलिया, श्यामसीधप, बक्साही आदि गांव का भ्रमण कर असामाजिक तत्व, मतदान में व्यवधान डालने वालों, मतदाताओं को डरा धमकाकर चुनाव से वंचित रखने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है. मतदाताओं से आह्वान करते कहा कि पुलिस प्रशासन आपके साथ है आप लोग निर्भिक होकर मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर मतदान जरूर करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >