Madhubani News : नगर थाना में शांति समिति की बैठक, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

आगामी विधान चुनाव एवं पर्व-त्योहारों को लेकर नगर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई .

मधुबनी.

आगामी विधान चुनाव एवं पर्व-त्योहारों को लेकर नगर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई . बैठक की नेतृत्व 114 वटालियन रैपिड एक्शन फोर्स सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार व थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की. इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित थे .बैठक में सहायक कमांडेंट ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ चुनाव एवं पर्व मनाने की अपील किया . साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे से बचते हुए शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने आमलोगों से प्रशासन को सहयोग देने की अपील की . इसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स एवं पुलिस बल ने गणमान्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से थाना चौक से बाटा चौक होते हुए नगर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहा एवं संवेदनशील इलाकों से होकर जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला. नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना है .चुनाव और पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >