Madhubani News : मधेपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग लड़की के गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत गुमशुदा लड़की के पिता एवं चाचा ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाना की दिए गए आवेदन में लड़की के पिता एवं चाचा ने कहा है कि शनिवार सुबह लगभग दस बजे दोनों लड़की अपने घर से निकली जहां दोनों ने अपने अपने मां को कह कर गई कि स्कूल में प्रैक्टिकल की कॉपी जमा करने जा रही हूं. लेकिन दोनों लड़की देर रात तक अपने घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य ने अपने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद मधेपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मधेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. आगे की अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
