Madhubani News : पांच लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

कनीय विधुत अभियंता सपन कुमार ने सूचना पर विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा.

Madhubani News : हरलाखी. कनीय विधुत अभियंता सपन कुमार ने सूचना पर विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा. सूचना पर जेइ ने धावा दल का गठन कर छापेमारी की. जिसमें मानव बल विनय कुमार मेहरा व मो. जावेद अली शामिल थे. छापेमारी के दौरान उमगांव भेरहरी टोल निवासी रिंकू राम व लालो मियां सहित सोंठगांव निवासी मो. खालिद, अब्दुल कैयुम व मो. शकील को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. जेई सपन कुमार ने कहा कि पांचों व्यक्ति को निम्र विभव तार से टोका लगाकर विद्युत उर्जा का उपभोग करते पकड़ा गया है. पांचों व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >