अंधराठाढी. प्रखंड के कृषि भवन में बुधवार को निवर्तमान प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. समारोह में कृषि कर्मी ने उन्हें पाग, दोपटा से सम्मानित किया. मौके पर नव पदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमण कुमार, बीडीओ राकेश रौशन, राजस्व पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सुनील कुमार झा, जगरनाथ साह, संजय कुमार, प्रदीप झा, अमरेश कुमार झा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
