Madhubani News : स्थानांतरण पर मनरेगा पीओ को दी विदाई

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कार्यालय में सोमवार को मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित हुई.

घोघरडीहा. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कार्यालय में सोमवार को मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित हुई. इस अवसर पर प्रमुख शर्मिला देवी एवं बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज ने उन्हें फूल-माला, मिथिला पाग और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. बीडीओ ने कहा कि सुभाष कुमार का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है. उन्होंने मनरेगा योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई. साथ ही उनके सौम्य स्वभाव और व्यवहारिक कार्यशैली ने हमेशा टीम को प्रेरित किया. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यस्थल पर सफलता की शुभकामनाएं दी. समारोह के दौरान उपस्थित मनरेगा कर्मियों ने भी भावुक होकर कहा कि सुभाष कुमार एक मिलनसार और सहयोगी अधिकारी रहे हैं. जिनके साथ बिताए पल हमेशा यादगार रहेंगे. विदित हो कि कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष कुमार का स्थानांतरण भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड में हुआ है. कार्यक्रम में कनीय अभियंता विक्की कुमार, पंचायत समिति सदस्य सुशील कामत, पंचायत रोजगार सेवक विद्यानंद कुमार, अकाउंटेंट धीरज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार, आशुतोष कुमार सहित मनरेगा परिवार के कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >