शराबबंदी अभियान में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 तस्कर गिरफ्तार, 278 लीटर शराब जब्त

मधुबनी में उत्पाद विभाग ने शराबबंदी कानून को सख्त बनाने के लिए 107 जगहों पर एक साथ छापेमारी की. इस अभियान में 15 लोग गिरफ्तार हुए हैं और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है.

Madhubani News: जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 107 स्थानों पर एक साथ की गई कार्रवाई में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में छह शराब तस्कर और नौ शराब पीने के आरोपी शामिल हैं. अभियान के दौरान 278 लीटर अवैध शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी जब्त किया गया.

278 लीटर शराब और तीन वाहन जब्त

उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि छापेमारी के दौरान 258 लीटर देसी और 20 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

झंझारपुर में ड्रोन टीम ने ध्वस्त किया शराब अड्डा

उत्पाद विभाग की ड्रोन टीम ने झंझारपुर थाना क्षेत्र के मझौरा और सिमरा गांव में छापेमारी कर अवैध देशी शराब बनाने के अड्डों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और कच्चा माल भी नष्ट किया गया. विभाग का कहना है कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

लोगों से सूचना देने की अपील

उत्पाद विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचित करें. विभाग ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर बंद 2026 LIVE अपडेट: बंदी को लेकर प्रशासन अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिसबल तैनात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >