Madhubani News : कड़ी सुरक्षा में सदर अनुमंडल में 10 परीक्षा केंद्र पर हुई परीक्षा

पुलिस अवर निरीक्षक के भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को सदर अनुमंडल के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई.

Madhubani News : मधुबनी. पुलिस अवर निरीक्षक के भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को सदर अनुमंडल के 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई. सुबह आठ बजे से ही परीक्षा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी जमा होने लगे. पहली पाली के लिए सुबह 8:30 से 9: 30 के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की अनुमति था. परीक्षा केंद्रों पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गयी थी. परीक्षा केंद्रों पर सदर एसडीओ चंदन कुमार झा व डीएसपी अमित कुमार निरीक्षण में पंहुचें. प्रतियोगी परीक्षा के दोनों पालियों में 10 परीक्षा केंद्रों पर 14634 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था. दोनों पाली मिलाकर 9690 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. 4944 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >