Madhubani News : निजी स्कूल के बच्चों को भी मिले छात्रवृत्ति : देवानंद

जिलाध्यक्ष देवानंद झा की अध्यक्षता में सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को हुई.

मधुबनी. जिले के निजी स्कूलों के संचालक व प्राचार्यों की बैठक जिला प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवानंद झा की अध्यक्षता में सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को हुई. जिसमें निजी स्कूल के बच्चों को भी छात्रवृत्ति योजना का लाभ सरकार दे, इस पर विचार किया गया. एसोसिएशन अध्यक्ष देवानंद झा एवं उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि आरटीई में सरकारी एवं निजी स्कूल के बच्चों को अलग नहीं दिखाया गया है तो सरकारी स्कूल की तरह निजी स्कूल के बच्चों को भी छात्रवृत्ति योजना का लाभ सरकार देने का घोषणा करे. एसोसिएशन के संरक्षक एसएन लाल एवं अध्यक्ष ने कहा कि जब सरकार प्राइवेट स्कूल में शिक्षकों को डीएलएड करने पर ही रखने का प्रावधान किया है तो फिर निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को भी सरकारी स्कूल की तरह छात्रवृत्ति मिलना चाहिए. बैठक में विकास राय ,विनोद कर्ण, अंकित सिंह ठाकुर, मनोज श्रीवास्तव, दिलिप यादव, भोगेश्वर सह, मनोज सिंह, रामेंद्र यादव, अरुण कुमार, साजन कर्ण, बबलू कुमार गुप्ता, शामीम राजा, विनय कुमार, अश्विनी कर्ण, राकेश श्रीवास्तव, अरविंद वर्मा, राजू कुमार, सिराज यादव, मनोज पासवान, विवेक कुमार, प्रणेश प्रांजल, धर्मेंद्र कुमार, श्रावण महतो, मनोज सिंह, गंगा राय पावन महतो, रमेश झा सत्यनारायण साह, कृष्णकांत निराला, गौतम कुमार, महेश कुमार, नसीम हैदर, विशाल कुमार वैभव, अशोक सिंह, अरविंद कुमार, राकेश कुमार सहित 200 से अधिक स्कूल संचालक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >