Madhubani News : उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू

क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में पहली से आठवीं के लिए 10 सितंबर से शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा 18 सितंबर को समाप्त हो गयी.

बिस्फी. क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में पहली से आठवीं के लिए 10 सितंबर से शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा 18 सितंबर को समाप्त हो गयी. वहीं, शुक्रवार से अर्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संकुल संसाधन केंद्र परसौनी, बरहा, जफरा, हीरोपट्टी, दुलहा सहित सभी संकुल पर शुक्रवार से प्रारंभ हो गया. प्रखंड क्षेत्र के सभी 28 संकुल संसाधन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति की गई है. मूल्यांकन कार्य 25 सितंबर तक चलेगा. बीपीआरओ सह बीइओ शेखर कुमार ने बताया कि संकुल संसाधन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है. केंद्र पर परीक्षकों को मोबाइल ले जाना वर्जित है. मूल्यांकन का कार्य सुबह 10 से 4 बजे तक चलेगा. केंद्र पर 10:15 बजे के बाद प्रवेश नहीं होगी. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने मूल्यांकन कार्य के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दिया है. ई शिक्षा कोष पर भी प्राप्त अंकों को दर्ज किया जाएगा. 27 सितंबर को अभिभावक शिक्षक बैठक सभी स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे. इसमें अभिभावक संग बच्चों कि प्रगति रिपोर्ट साझा किया जाएगा. मौके पर संकुल संचालक राजेश कुमार झा, अशोक साफी, शत्रुघ्न राय, हरिशंकर प्रसाद दास, विनोद झा, शालिनी कुमारी,शीला कुमारी, रत्ना कुमारी आदि थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >