Madhubani News : कमला नदी की तेज धारा से कटाव जारी, ग्रामीण भयभीत

भकुआ हटिया के पास मात्र 50 फीट की दूरी पर कमला नदी की तेज धारा से कटाव होने लगा है.

खजौली. भकुआ हटिया के पास मात्र 50 फीट की दूरी पर कमला नदी की तेज धारा से कटाव होने लगा है. जिससे सैकड़ों महादलित परिवार का घर नदी की धारा में विलीन हो सकता है. बावजूद कटाव स्थल पर जल संसाधन विभाग कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है. महादलित परिवार के लोग चिंतित है. भकुआ के ग्रामीण मिथिलेश पासवान, पूर्व पंसस अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कमला नदी में एक से दो दिन जायदा पानी आने से कमला कटाव होने लगा है. महादलित लोगों के घर के पास पहुंच गई है. यदि कमला नदी में पानी नहीं घटता तो दो सौ महादलित परिवार का घर, राजकीय मध्य विद्यालय एवं दुर्गा स्थान, हटिया शेड सहित कई अन्य संस्थान कटकर नदी में विलीन हो जाएगा. वही भकुआ के ग्रामीण हरिलाल पासवान, भगवान लाल पासवान, लूखे पासवान, राम अवतार पासवान, बलदेव दास ने बताया कि जल संसाधन विभाग बाढ़ के समय कमला नदी में पानी आने पर बोरी में मिट्टी डालकर कमला नदी कटाव स्थल पर रखती थी. कमला नदी कटाव स्थल पर ठोस पहल सरकार द्वारा नहीं करने पर भकुआ के सैकड़ों महादलित परिवार के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >