Madhubani News : 55 वर्षीय वृद्ध के संदिग्ध स्थिति में मौत

चनौरागंज पंचायत के पासवान टोला में शनिवार की रात 55 वर्षीय एक बृद्ध की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.

झंझारपुर.

चनौरागंज पंचायत के पासवान टोला में शनिवार की रात 55 वर्षीय एक बृद्ध की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद बाद परिजन मेडिकल दुकानदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया. सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष बिहारी आलम ने मामले की जांच की. पुलिस पोस्टमार्टम के लिए परिजन से कहा, लेकिन परिजन ने मना कर दिया. समाचार प्रेषण तक पुलिस ने परिजन से आवेदन लेकर शव को परिजन के हवाले करने की तैयारी में थी.

कनकपुरा निवासी स्व दर्शन सदाय का पुत्र दुखी सदाय बुखार लगने की दवा व इलाज कराने चनौरागंज तमुरिया रोड स्थित दवा दुकान के पास पहुंचा. बताया जाता है कि वहां मौजूद एक ग्रामीण चिकित्सक इलाज शुरू किया, लेकिन देखते ही देखते उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. झंझारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष बिहारी आलम के साथ टीम मौके पर पहुंचकर जांच की. उनकी पत्नी सोनिया देवी के अनुसार, उनके चार पुत्र हैं जो सभी बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं. दुखी सदाय भी मजदूरी कर भरण पोषण करता था. पुलिस जांच के दौरान एसआइ शंभूनाथ सिंह, एएसआइ गजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >