Madhubani: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश

मधुबनी में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विशाल जुलूसे मोहम्मदी का आयोजन किया गया. इस आयोजन के माध्यम से अमन-शांति और भाईचारे का संदेश दिया गया. हजारों की संख्या में लोगों की शिरकत ने इसके महत्व को दर्शाया.

Madhubani News: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्यालय में अंजुमन-ए-इत्तेहाद-मिल्लत की ओर से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस के माध्यम से अमन-शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया. जुलूस में हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए.

सूड़ी उच्च विद्यालय से निकला जुलूस

जुलूसे मोहम्मदी सूड़ी उच्च विद्यालय के प्रांगण से शुरू हुआ. इसके बाद थाना चौक और कोतवाली चौक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. जुलूस में शामिल लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई.

जुलूस की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी.

अमानुल्लाह खान ने दिया अमन-शांति का संदेश

अंजुमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत के अध्यक्ष सह नगर निगम के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पूरी दुनिया को अमन, शांति और भाईचारे का पैगाम देने वाले थे. उनके जन्मदिवस पर निकाला जाने वाला जुलूस भी इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है.

उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. साथ ही सभी समुदायों के लोगों से आपसी सम्मान और शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने का आग्रह किया.

जगह-जगह लगाए गये स्वागत व सेवा शिविर

जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत और सेवा के लिए शहर व आसपास के कई स्थानों पर शिविर लगाए गये. रहिका, रांटी, सिमोरा, लहेरियागंज, राजनगर, शंकर चौक और गांधी चौक समेत कई जगहों पर पानी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई.

आयोजकों ने लोगों से अफवाहों और विवाद से बचने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करने की अपील की.

इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश

आयोजकों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने अपने जीवन के माध्यम से इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश दिया. जुलूसे मोहम्मदी का उद्देश्य भी समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है.

कार्यक्रम में मौलाना जमीरउद्दीन, अब्दुल मन्नान, मौलाना अंजारुउल हक, हाफिज शकील, कारी शमीम, गुलाम मुर्तुजा, समीतुल्लाह खान उर्फ झुंना खान, समीउल्लाह अंसारी, समसुल हक खान, कैसर इकबाल मिंटू, जावेद अख्तर, डॉ मसूक अंजुम, मो. शाहजहां अंसारी, मो. अरमान और नौशाद खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: नशामुक्ति कार्यक्रम के तहत डॉक्टरों को मिलेगा 12 सप्ताह का ऑनलाइन प्रशिक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >