Madhubani News : मधुबनी. बिहार संविदा कर्मी शिक्षा सेवक तालिमी मरकज मूल संघ के सदस्यों की बैठक टाउन क्लब मैदान में संघ के कार्यकारी प्रदेश महासचिव श्याम कुमार साफी की अध्यक्षता में हुईृ. जिसमें संघ के सात मांगों पर चर्चा की गयी. बैठक में प्रखंड कमिटी व जिला कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया. संघ के अध्यक्ष श्री साफी ने कहा कि सरकार शिक्षा सेवक तालिमी मरकज को राज्य कर्मी का दर्जा दे. सभी कार्यरत कर्मियों को शिक्षा विभाग या अन्य विभाग में समायोजन किया जाए. मोबाइल एवं टीएलएम के बकाया राशि का भुगतान व मोबाइल रिचार्ज के लिए प्रति माह निर्धारित राशि दी जाए. इस अवसर पर जिला महासचिव अरुण कुमार राम, मुन्ना राम, दुलार चंद सदय, अरुण कुमार महतो, सुधीर कुमार महतो, सीताराम महतो, मो. अतीक, मो.अलाउद्दीन, बिंदु साफी, बीरेंद्र सदय, चूल्हाई सदय, शंकर साफी, संजय कुमार मल्लिक, शंकर साफी सहित कई कर्मियों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
