Madhubani News : मधवापुर, दुर्गापट्टी, तरैया में कलश स्थापित कर शुरू की दुर्गापूजा

दुर्गापूजा के प्रथम दिन कलश स्थापना के लिए प्रखंड क्षेत्र की मधवापुर, दुर्गापट्टी, तरैया सहित कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गयी.

मधवापुर. दुर्गापूजा के प्रथम दिन कलश स्थापना के लिए प्रखंड क्षेत्र की मधवापुर, दुर्गापट्टी, तरैया सहित कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव में 551 कन्याओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली. गाजे बाजे के साथ निकली यह कलश शोभा यात्रा दुर्गापट्टी दुर्गामंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बासुकी, जानकीनगर, ब्रह्मपुरी सहित कई गांवों व चौक चौराहों का परिभ्रमण करते हुए धौस नदी के संगम तट पर पहुंची. जहां कलश में विधि विधान से पवित्र जल भरा गया. जो खराज टोल होते हुए पुनः पूजन स्थल पर पहुंची. जहां वैदिक रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चार कर कलश घट को स्थापित कर प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी. वहीं, प्रखंड क्षेत्र के तरैया में दुर्गा पूजा सहयोग समिति द्वारा 251 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. नवरात्र में कई स्थानों पर दुर्गा मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया. आकर्षक पंडाल बनाया गया है. चारों तरफ दुर्गा सप्तशती पाठ व भक्ति संगीत से वातावरण गुंजायमान बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >