Madhubani News : डॉ. प्रमोद कुमार झा विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्षगांठ समारोह में होंगे शामिल

विश्व स्वास्थ्य संगठन की 77वीं वर्षगांठ समारोह फ्रांस में मनायी जाएगी. जिसमें भारत के प्रतिनिधिमंडल में डॉ. प्रमोद कुमार झा के नाम की घोषणा हुई है.

मधुबनी. विश्व स्वास्थ्य संगठन की 77वीं वर्षगांठ समारोह फ्रांस में मनायी जाएगी. जिसमें भारत के प्रतिनिधिमंडल में डॉ. प्रमोद कुमार झा के नाम की घोषणा हुई है. इसे लेकर मुंबई सहित पूरे मिथिलांचल में खुशी की लहर है. डॉ. प्रमोद कुमार झा मूल रूप से मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के बाबू पाली गांव के रहने वाले हैं. वह वर्तमान में मुंबई में रहते हैं. उनके स्वास्थ्य सेवा में किए गए निरंतर योगदान को देखते हुए उनका चयन किया गया है. विदित हो कि डॉ. प्रमोद कुमार झा द्वारा गरीब छात्रों को पढ़ाई में मदद एवं करोना काल में करोना से मृत हुए पॉलिसी धारकों को क्लेम दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए पीड़ितों की सेवा किया था. बाढ़ जैसे आपदा में मधुबनी जिले में हजारों पीड़ितों के बीच वस्त्र और फूड पैकेट का वितरण करवाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >