Madhubani News : डॉ. नीलांबर चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में उकृष्ट कार्य कर बढ़ाया मिथिला का मान

डाॅ. एनसी कॉलेज परिसर में पूर्व विधान पार्षद डॉ. नीलांबर चौधरी की 92वीं जयंती मनायी गयी.

बेनीपट्टी. डाॅ. एनसी कॉलेज परिसर में पूर्व विधान पार्षद डॉ. नीलांबर चौधरी की 92वीं जयंती मनायी गयी. समारोह का उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति लक्ष्मी निवास पांडेय, पूर्व विधानपार्षद डाॅ. दिलीप कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इससे पूर्व सभी आगत अतिथियों ने स्व. चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और समारोह स्थल के पास रखे तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर नमन किया. कार्यक्रम की शुरुआत गायक गोपाल झा ने गोसाउनिक गीत और स्वागत गान से किया. इस दौरान कहा समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि स्व. डाॅ. नीलांबर बाबू महान शिक्षाविद ही नही बल्कि बिहार स्तर के नेता व शिक्षा के क्षेत्र में देश स्तर के शिक्षाविद माने जाते थे. उनकी पहचान राजनेता व समाजसेवी के साथ महान शिक्षाविद के रूप में किया जाता है़. बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि स्व. नीलांबर बाबू मिथिला की पहचान थे. उन्होंने कहा आयोजनकर्ता सह पूर्व विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि मिथिला पावण धरती है. पूर्व विधान पार्षद ने कहा कि अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिये संकल्पित हैं, उनक पदचिन्ह ही हमारी विरासत है. कार्यक्रम में मौजूद छात्रा स्वेता कुमारी, हर्षिता कुमारी, अंशु कुमारी, वैष्णवी व अनुष्का कुमारी ने झिझिया व जट जटित लोक नृत्य की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक के जिला महासचिव शबनम झा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं का शिष्टमंडल ने मंत्री को सेविका सहायिकाओं की मानदेय में वृद्धि करने, सेविकाओं को उच्च क्वालिटी की गुणवत्ता वाले मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग की. कार्यक्रम को कृपानंद झा आजाद, संजीव कुमार झा मुन्ना, प्रदीप झा बासु, मुख्य पार्षद मंजू देवी, उपमुख्य पार्षद दीपशिखा कुमारी, प्रो. भवानंद झा, कौशल, किशोर, विनोद साह, शिव कुमार यादव, प्रो. अकील अहमद, प्रो. ब्रह्म कुमार झा, प्रो. महानंद झा, कमलेश ठाकुर, शैलेंद्र झा, डा. शंभुनाथ झा, मधवापुर प्रखंड प्रमुख माणिक साह, उपप्रमुख दीपक कुमार सिंह, बिस्फी की पूर्व प्रमुख सीमा मंडल व अखिलेश झा ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में गायक गोपाल झा ने स्व. नीलांबर बाबू की जीवनी पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >