Madhubani : डॉ लालदेव प्रसाद बने राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर डॉ लालदेव प्रसाद के मनोयन पर जिले के कई राजद नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.

मधुबनी . राष्ट्रीय जनता दल ( बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष के त्यागपत्र देने के बाद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर डॉ लालदेव प्रसाद के मनोयन पर जिले के कई राजद नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद, राजद विधायक आसिफ अहमद, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव, पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, पूर्व विधायक राम आशीष यादव, भारत भूषण मंडल एवं बीर बहादुर राय ने खुशी व्यक्त किया है. कहा है कि डॉ यादव को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का कमान देने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन मजबूत और धारदार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >