Madhubani News: जनता दल (यूनाइटेड) ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. भारती मेहता को एक बार फिर पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है. इससे पहले भी वह पार्टी के विभिन्न मंचों पर सरकार और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से रखती रही हैं.
पार्टी ने दोबारा जताया भरोसा
पार्टी सूत्रों के अनुसार मीडिया में स्पष्ट राय, विभिन्न मुद्दों पर मजबूत पकड़ और महिला मतदाताओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
एमएलसी बनने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और बढ़ी है.
यह भी पढ़ें: मधुबनी में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 2.33 करोड़ की मंजूरी, बनेगा आधुनिक एमआरएफ सेंटर
पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा
नियुक्ति के बाद डॉ. भारती मेहता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी.
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी.
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर चंद्र कांत साहु, मो. जहांगीर अली, सूर्यदेव सिंह, मिथिलेश यादव, यदुबीर भारती, ललित यादव सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.
