मधुबनी: उग्रनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर बनी रणनीति

मधुबनी के उग्रनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मेले के सुचारू प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई. सड़क पर दुकान लगाने से मनाही और पार्किंग व्यवस्था पर जोर दिया गया.

Madhubani News: पंडौल प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंदिर न्यास समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उग्रनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के प्रभारी अध्यक्ष सह बीपीआरओ राजू कुमार ने की. बैठक में श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

श्रद्धालुओं की सुविधा पर दिया गया जोर

बैठक में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सह मंदिर न्यास समिति की तत्काल प्रबंध न्यासी सोनी कुमारी, सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, सरपंच रंजीत मंडल, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सतीश कुमार दास, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष शिव कुमार दास तथा जदयू प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

तत्काल प्रबंध न्यासी सोनी कुमारी ने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएंगी. उन्होंने दुकानदारों से मेला समिति के निर्देशों के अनुरूप ही दुकान लगाने की अपील की.

सड़क पर दुकान नहीं लगाने की सलाह

बैठक में मंदिर परिसर और मुख्य सड़क पर दुकान लगाने से श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी पर चर्चा की गई. समिति ने दुकानदारों को मंदिर परिसर के बाहर सड़क पर दुकान नहीं लगाने की सलाह दी, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे.

सीसीटीवी निगरानी और पार्किंग की होगी व्यवस्था

बैठक में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर के उत्तर, दक्षिण और पूरब दिशा में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने पर विचार किया गया. साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से करने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

बताया गया कि श्रावण के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिमरिया से गंगाजल लेकर पैदल, मोटरसाइकिल, ट्रेन और अन्य माध्यमों से बाबा उग्रनाथ महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं. इसके अलावा जयनगर स्थित कमला नदी और मंदिर परिसर के जलकूप से भी हजारों श्रद्धालु जल लेकर पूजा-अर्चना करते हैं. इन्हीं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में विस्तृत रणनीति बनाई गई.

कई लोग रहे मौजूद

बैठक में पूर्व मुखिया जीवछ यादव, गणेश नारायण ठाकुर, अमरेंद्र मोहन झा, राघवेंद्र झा, सरपंच रंजीत मंडल, सूर्य मोहन पासवान, कन्हैया कुमार झा, सुभाष कुमार मंडल, ऋषिकांत झा, गोपाल ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, तीन प्रमुख शिवालयों में बन रहे शौचालय और पेयजल की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >