Madhubani News : अफवाहों पर ध्यान न देकर देश हित में सब मिलजुल कर करें काम : डीएसपी

सामुदायिक प्रशिक्षण भवन में शनिवार को दोपहर प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ. राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई.

जयनगर.

सामुदायिक प्रशिक्षण भवन में शनिवार को दोपहर प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ. राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में वर्तमान परिपेक्ष में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान दो राष्ट्र के सीमा पर अवस्थित जयनगर प्रखंड के सभी कस्बों के आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न देने , किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने के उपरांत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को देने की बात बताई गई.मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने बताया कि सभी मीडिया कर्मी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि को राष्ट्र की सुरक्षा में सभी लोगों की भूमिका अहम है. ऐसे में सभी लोगों को इस बदलते हुए माहौल में एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करने की जरुरत है. वक्ताओं ने सोशल मीडिया पर नियंत्रण एवं नजर बनाए रखने पर जोर दिया. इस मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट अभिषेक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता को बनाए रखने में हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बदलते समय की जरुरत है, ऐसे में किसी भी प्रकार की देश विरोधी गतिविधि की सूचना सशस्त्र सीमा बल एवं स्थानीय थाना पुलिस को समय रहते देने की जरुरत है. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल अंचलाधिकारी जयनगर अखिलेश चौधरी मुख्य पार्षद जयनगर नगर पंचायत कैलाश पासवान 20 सूत्री के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह वार्ड सदस्य राजकुमार सिंह जयनगर चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अनिल कुमार बेरोलिया भाकपा माले के भूषण सिंह समेत जयनगर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >