खाद की ज्यादा कीमत व टैगिंग की शिकायत करें, कृषि विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मधुबनी में किसानों को खरीफ मौसम 2026 में निर्धारित मूल्य पर उर्वरक मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है. कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9031646881 जारी किया गया है.

Madhubani News: खरीफ मौसम 2026 में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम का गठन किया है. जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिला कृषि कार्यालय में यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कार्य करेगा. यहां उर्वरक के परिचालन, भंडारण, वितरण और बिक्री की लगातार निगरानी की जाएगी.

Madhubani News: शिकायत के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

जिला कृषि पदाधिकारी ने जिला कृषि कार्यालय के सहायक निदेशक (शष्य) मनीष राज को कंट्रोल रूम का प्राधिकृत पदाधिकारी नामित किया है. किसानों और आम लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9031646881 जारी किया गया है. किसी भी प्रखंड में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने या टैगिंग से संबंधित शिकायत इसी नंबर पर दर्ज कराई जा सकती है.

शिकायतों की होगी त्वरित जांच

जिला कृषि कार्यालय के उच्च वर्गीय लिपिक राजेश कुमार शिकायतों का पंजी में संधारण करेंगे. इसके बाद संबंधित पदाधिकारियों से तत्काल जांच कराकर शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा. जिला प्रशासन ने किसानों से किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 22 हजार लोगों की स्क्रीनिंग, 14 अगस्त तक चलेगी विशेष स्क्रीनिंग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Awadesh kumar das

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >