Madhubani News : प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में आवास योजना पर हुई चर्चा

प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई.

लखनौर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ललन कांत मिश्रा ने की. बैठक में सदस्य सचिव सह बीडीओ राजेश्वर राम, अंचल अधिकारी रितु सोनी, थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, झंझारपुर आरएस ओपी थानाध्यक्ष माया कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. सर्वप्रथम पिछली बैठक की समीक्षा की गयी. इसमें आवास योजना की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई. अध्यक्ष ने कहा कि द्वितीय किस्त जारी करने में विलंब गंभीर मामला है, इसे प्राथमिकता पर पूरा किया जाए. बैठक में विधान परिषद सदस्य अंबिका गुलाब यादव ने विभागों को कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रखंड कर्मियों की सुस्ती से जनता की समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं. जन सरोकार से जुड़े मामलों में विभागीय अधिकारियों को तत्परता दिखानी होगी. उपाध्यक्ष शशिकांत चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी से उपकेंद्र प्रभावित हैं. इस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग को स्थिति से अवगत कराया गया है, जल्द डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. कृषि विभाग से जुड़े मुद्दों पर दीप पश्चिमी पंचायत में स्टेट बोरिंग बंद रहने की समस्या सामने आयी. वहीं, बिजली विभाग के जेइ को विद्युत आपूर्ति की गड़बड़ी तत्काल दूर करने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों में मध्याह्न भोजन योजना और पेयजल सुविधा की खामियों की चर्चा हुई. अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >